Breaking: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां के सिकंदरा क्षेत्र के नगला स्वामी गांव में सोमवार दोपहर यमुना नदी में नहाने गईं 6 बच्चियां अचानक पानी में डूब गईं। जिनमे से 4 की मौत हो चुकी हैं। दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं। जिसके बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया।Breaking
गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 4 बच्चियों के शव बाहर निकाले गए, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
















