BPL Ration Card: अगर आपके घर में भी हैं ये चीजें तो सरकार रद्द कर सकती है आपका राशन कार्ड

On: May 4, 2025 12:23 PM
Follow Us:
BPL Ration Card

सरकार गरीबों के लिए आए दिन कई तरह की योजनाएं लेकर आती है। कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनके तहत सरकार गरीबों को मुफ्त राशन देती है। कोरोना काल में कई ऐसी योजनाएं शुरू की गईं, जिसके तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। वहीं, मुफ्त राशन के लालच में कई ऐसे लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, जो इसके पात्र नहीं हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो सावधान होने का वक्त आ गया है। सरकार ने देशभर में राशन कार्ड वेरिफिकेशन का अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अगर आप अपात्र साबित होते हैं, तो आपको जुर्माना और जेल की सजा दोनों भुगतनी पड़ सकती है।

आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि अगर घर में कोई ऐसी चीज या सुविधा है, तो सरकार आपका राशन कार्ड रद्द कर सकती है? राशन कार्ड बनवाने से पहले आपको इसके नियमों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन नियमों और पात्रता का पालन नहीं करते हैं, तो आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

देशभर में कई लोगों ने नियमों के खिलाफ जाकर राशन कार्ड बनवा लिए हैं। सरकार इसकी सख्ती से जांच कर रही है। जो लोग इन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राशन कार्ड धारक के पास ये चीजें नहीं होनी चाहिए

कार या ट्रैक्टर

कोई भी चार पहिया वाहन

रेफ्रिजरेटर

एयर कंडीशनर

गांव में सालाना 2 लाख रुपये की आय

शहर में सालाना 3 लाख रुपये से ज्यादा की आय

लाइसेंस प्राप्त हथियार

अगर आपके पास भी ऊपर बताई गई चीजों या सुविधाओं में से कोई चीज है, तो आपको राशन कार्ड नहीं मिल सकता। वहीं, अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं, तो ऐसे लोगों को भी राशन कार्ड की सुविधा नहीं मिल सकती।

सरकारी नौकरी वाले लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड

अगर आपके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है, तो इस स्थिति में भी आप राशन कार्ड की सुविधा के लिए अपात्र हैं। जिन परिवारों के पास लग्जरी चीजें और सुविधाएं हैं, उन्हें भी राशन कार्ड पाने के लिए योग्य नहीं माना जाता। अगर इन सुविधाओं के बाद भी आपके पास राशन कार्ड है, तो आप खुद ही अपना राशन कार्ड सरेंडर कर सकते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now