Accident: सडक हादसे में सीमा सड़क संगठन के जवान की मौत

On: April 14, 2023 2:02 PM
Follow Us:

रेवाडी: जैसलमेर हाईवे (NH-11) पर सीमा सड़क संगठन (‌BRO) के जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके साथी का अभी इलाज चल रहा है।महंगाई से कागजो मे मिली राहत, मार्च में पहुंची इतनी दर

रेवाड़ी जिले के गांव मनेठी निवासी उमेश यादव (27) सीमा सड़क संगठन (BRO) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग फिलहाल लेह में थी। उमेश छुट्टी लेकर घर आए हुए थे।

ACCIDENT

बीते दिन वह अपने दोस्त अनूप के साथ रेवाड़ी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों एक बाइक पर बैठकर वापस अपने घर मनेठी जा रहे थे।
Haryana: कष्ट निवारण समिति के प्रभारियो में फेरबदल: जानिए किस मंत्री को मिली कहां की जिम्मेदारी
तभी एनएच-11 पर नांधा मोड के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल मे भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड दिया। मृतक जवान उमेश यादव की करीब 11 माह पहले ही शादी हुई थी। परिवार में वह अपने पीछे माता-पिता व पत्नी को छोड़ गया। उमेश की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। खोल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now