Haryana News: हरियाणा में बीजेपी विधायक ने दिया बड़ा बयान, बोले- भाई के रेप केस से मेरा नाम…

On: March 21, 2026 11:30 PM
Follow Us:
BJP MLA made a big statement in Haryana, said- don't link my name with my brother's rape case

Haryana News: हरियाणा में हिसार के हांसी में भाई पर रेप का केस दर्ज होने के भाजपा विधायक विनोद भयाणा का बयान सामने आया है। विधायक ने कहा कि उनके भाई के साथ उनका नाम जोड़कर उन्हें बदनाम न करें। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में उनका नाम न घसीटें। वह लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं और उनकी शहर में बहुत अच्छी रेपुटेशन है।

खबरों की मानें, तो बीजेपी विधायक ने ये भी कहा कि उनका भाई दोषी है या महिला ने झूठा केस दर्ज कराया है। यह अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। भयाणा ने शुक्रवार रात को हांसी में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हांसी में पुलिस ने विधायक भयाणा के बड़े भाई महेंद्र भयाणा और बीजेपी नेता जगदीश भाटिया के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। इन दोनों पर महिला ने आरोप लगाया है कि 5 साल महेंद्र भयाणा और जगदीश भाटिया ने उन्हें मिठाई के बहाने दुकान में बुलाया और फिर शटर डाउन कर दोनों ने उसके रेप किया। वहीं विरोध करने पर उसके नाबालिग बच्चे को गुंडों से उठवाने की धमकी भी दी गई थी।

महिला ने किया ये दावा

वहीं महिला ने यह भी दावा किया कि उसने उसी समय विधायक भयाणा से मामले की शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने कहा था कि अभी चुनाव का समय है। इस बात को विपक्षी मुद्दा बना लेंगे, इसलिए अभी चुप रहो। चुनाव के बाद में कार्रवाई कराएंगे। हालांकि, महिला को अभी तक न्याय नहीं मिला।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now