Haryana Mission 2024: चुनावों के लिए BJP ने कसी कमर, जीत के लिए बनाया ‘मास्टर प्लान’

On: September 10, 2023 11:11 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में अगले साल लोकसभा व विधानसभा के चुनाव होने है। सभी पार्टियां वोट बैंक को लुभावने के लिए प्रयासरत है। कोई यात्रा निकाल रही है तो कोई रैली करके अपने अपने दावो का प्रचार कर रही है।हरियाणा के इस शहर में ड्रोन से होगी रोजमर्रा की होम डिलीवरी, घंटो का काम होगा सैकिंडों में

BJP 1 1

जानिए क्या है बीजेपी का मास्टर प्लान
ऐसे में भाजपा मिशन 2024 के चलते अपनी तैयारियों में अभी से जुट चुकी है। प्रदेश के 11 जिलों के अल्पकालीन विस्तारकों को 9 से 12 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह मिशन 2024 को हासिल करने के लिए हरियाणा बीजेपी के 4,400 युवा अगले सात दिनों तक मैदान में उतरेंगे और चुनाव नतीजों को बीजेपी के पक्ष में करने की योजना पर काम करेंगे।

जानिए कौन देगे प्रशिक्षण
हरियाणा भाजपा के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में पहली बार इतना बड़ा अभियान चला रही है। जिसमें एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हजारों अल्पकालिक विस्तारक मैदान में उतरेंगे।

मैदान में उतारने से पहले सभी अल्पकालिक विस्तारकों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा लोकसभा के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।चौ देवीलाल की 110 वी जंयती: तैयारियों लेकर पदाधिकारियों की लगाई जिम्मेदारी

11 जिलों में कार्यशालाएं होंगी आयोजित
9- 10 सितंबर को गुरूग्राम, अम्बाला और कुरूक्षेत्र लोकसभा के अल्पकालीन विस्तारकों का प्रशिक्षण उन्हीं लोकसभा क्षेत्रों में होगा। 10- 11 सितंबर को रोहतक, फरीदाबाद, भिवानी- महेंद्रगढ़, हिसार और सिरसा तथा 11 और 12 सितंबर को करनाल और सोनीपत लोकसभा में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें अल्पकालिक विस्तारकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now