Big breaking: सोनू सूद की पत्नी सोनाली का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, हाइवे पर ट्रक से हुआ कार का टक्कर

On: March 27, 2025 2:32 AM
Follow Us:

Big breaking: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है अभिनेता सोनू सूद की पत्नी और परिवार के कुछ लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

एक्टर के परिवार के एक करीबी से मिली जानकारी के अनुसार ये एक्सीडेंट मुंबई नागपुर हाईवे के पास हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही सोनू सूद नागपुर के लिए रवाना हो गए थे। बताया गया है की गाड़ी में सोनू सूद की पत्नी सोनाली, उनकी बहन का बेटा यानी भांजा और उनकी बहन मौजूद थे। एक ट्रक से गाड़ी की टक्कर हो गई थी।

सोशल मीडिया पर अभिनेता की पत्नी की गाड़ी की तस्वीरें सामने आई हैं। कार की फोटो को देखकर लग रहा है कि हादसा काफी तेज रफ्तार के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि कार में मौजूद सोनू सूद की पत्नी और भांजे को थोड़ी चोटें भी आई हैं। फिलहाल उनकी पत्नी सोनाली और उनके भांजे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। हालांकि अभी तक परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई बयान सामने नहीं है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now