Big Accident: हेलीमंडी-पटौदी रोड पर दर्दनाक हादसा: रेवाड़ी के दो सगे भाईयो को हाईवा ने कूचला

On: February 20, 2026 5:13 PM
Follow Us:
हेलीमंडी-पटौदी रोड दर्दनाक हादसा: रेवाड़ी के दो सगे भाईयो को हाईवा ने कूचला

Big Accident: हेलीमंडी-पटौदी रोड पर वीरवार की सुबह रिश्तेदारी में शोक जताने के लिए बाइक से बादशाहपुर जा रहे रेवाड़ी के कुतुबपुर मोहल्ले के दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

पूर्व सैनिक ईश्वर दास अपने बड़े भाई गूगन के साथ बाइक से गांव कुतुबपुर से बादशाहपुर जा रहे थे। वीरवार सुबह करीब नौ बजे जब वे हेलीमंडी-पटौदी मार्ग पर नरेश धर्मकांटा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।Big Accident

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों भाई ट्रक के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।Big Accident

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों घायलों को तुरंत पटौदी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

एफआईआर दर्ज: पुलिस ने मृतक ईश्वर दास के पुत्र अजय के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। गांव कुतुबपुर में इस दुखद घटना से मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now