Bhiwadi: चालक के साथ मारपीट कर ट्रेवल्स बस छीनी, बोलरो में आए थे 5 बदमाश

On: April 7, 2024 6:55 PM
Follow Us:

Bhiwadi : भिवाडी में बदमाशों को कहर बढता ही जा रही है। बोलेरो गाडी में सवार होकर आए 5 बदमाश चालक के साथ मारपीट कर एक ट्रेवल्स बस छीन  (Loot at Bhiwadi)  ले गए। बदमाशो ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

पुलिस ने अनुसार बहरोड़ के रहने वाले योगेश कुमार ने बताया कि वह टैंपू ट्रेवलर्स का ड्राइवर है। हरियाण (Haryana News)  के गुड़गांव में स्थित एक कंपनी की गाड़ी चलाता है। वह शाम को थड़ा गांव में स्थित त्रिहान सोसाइटी में कंपनी का स्टाफ छोडकर वापस भिवाड़ी आ रहा था।

यहां पर हुई मारपीट: जब खिजुरीवास के पास पहुंचा तो बोलेरो गाडी में सवार 5 बदमाश आए तथा उसकी बस को रूकवाया लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उसके साथ मारपीट करतेह हुए उसकी बस छीन ली।

बदमाशों ने डंडों से उसके साथ मारपीट भी की और किसी को बताने या पुलिस को कंप्लेंट करने पर जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। वारदात के तुरंत बाद ही उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना देनी चाही लेकिन 100 नंबर पर बात नहीं हो पाई। Bhiwadi  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now