Bharat band: भिवाड़ी-कोटकासिम में बंद बेअसर, तिजारा-टपूकड़ा में निकाली रैली

On: August 21, 2024 2:58 PM
Follow Us:

Bharat band:  SC-ST आरक्षण में क्रीमीलेयर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के आहृवान पर तिजारा, टपूकड़ा और कोटकासिम के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इतना ही नहीं जगह जग​ मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

मांगो का लेकर तिजारा में अंबेडकर विकास मंच के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जिसमें ब्लॉक स्तर पर सैकड़ों लोग शामिल हुए। सुबह 9:30 बजे अंबेडकर सर्किल पर समाज के लोग इकट्ठा हुए, और वहां से करीब 10 बजे रैली निकाली गई।

निकाली रैली: टपूकड़ा कस्बे में सुबह 9:30 बजे एक रैली निकाली गई। कस्बे के मुख्य बाजार से होती हुई एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। लोगों ने काफी विरोध भी प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रैली के समापन पर एसडीएम सत्यनारायण सुथार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली के दौरान पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और जो कुछ दुकानें खुली मिलीं, उन्हें भी बंद करवा दिया गया। काफी लोगो ने मांगो को लेकर रैली भी निकाली

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now