Weather Update: बारिश के लिए रहें तैयार, 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी की वॉर्निंग

On: February 2, 2023 7:46 PM
Follow Us:

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी भारत में पिछले तीन दिन से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। दिन में धूप निकल रही है। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई है।EPS Pension : लाखों पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही होगा ये बदलाव

सुबह और शाम के समय ठंड अभी भी बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत में शीतलहर की कोई संभावना नहीं जताई है। अनुमान के मुताबिक 3 फरवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद के 3 दिनों के लिए 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Haryana News: ADO भर्ती को लेकर वायरल मैसेज का जानिए सच
सुबह और शाम में कोहरा
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। हालांकि यहां बाद के 2 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है. उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।Haryana News: ADO भर्ती को लेकर वायरल मैसेज का जानिए सच

पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होगा, जबकि बाद के 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

जानिए दिल्ली-एनसीआर का मौसम
मंगलवार को जारी मौसम अपडेट के मुताबिक दो दिन पहले एक सक्रिय विक्षोभ था जिसके चलते हिमालयी क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हुई थी. राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी पिछले कई दिनों बारिश हुई जिसके चलते ठंड बढ़ गई है.

हालांकि 31 जनवरी (मंगलवार) को हल्की धूप खिली जिसके चलते तापमान में वृद्धि देखी गई। शुक्रवार को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है. धूप निकलने की भी संभावना है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now