शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

बावल के चोरों का तांडव: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

Written by: सुनील चौहान

Published:

बावल के मोहल्ला हसनपुरा का है, जहां बेखौफ चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए अंदर से 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली


CRIME NEWS
क्राइम न्यूज़
Google News Follow us on Google

बावल (Best24News): औद्योगिक क्षेत्र बावल में चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला बावल के मोहल्ला हसनपुरा का है, जहां बेखौफ चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए अंदर से 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी का पता तब चला जब पीड़ित परिवार कई दिनों बाद अपने घर वापस लौटा। पीड़ित की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

घर लौटते ही उड़े होश, कमरों का सामान मिला बिखरा

मोहल्ला हसनपुरा निवासी अश्वनी शर्मा ने बावल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गत 1 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ किसी निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे 6 अक्टूबर को वापस अपने घर लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो कमरों की अलमारियां खुली थीं और सारा सामान अस्त-व्यस्त व बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखी करीब 90 हजार रुपये की नकदी समेटकर फरार हो चुके थे।

चोरों का सुराग तलाशने में परेशानी

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर या आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने के कारण पुलिस को आरोपियों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका हैै बावल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के अन्य रास्तों के कैमरों की मदद से चोरों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में खुलेंगे 210 नए राशन डिपो: 33% डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित; जानें चयन प्रक्रिया

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी IGU के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp