Haryana News: कुरुक्षेत्र पशु मेले में 50 लाख का नुकरा घोड़ा ‘बादशाह’ बना आकर्षण का केंद्र

On: February 7, 2026 7:28 PM
Follow Us:
कुरुक्षेत्र पशु मेले में 50 लाख का नुकरा घोड़ा ‘बादशाह’ बना आकर्षण का केंद्र

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित पशु मेले में इस बार नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘बादशाह’ दर्शकों के बीच खास आकर्षण बना हुआ है। पूरी तरह सफेद रंग का यह घोड़ा अपनी ऊंची कद-काठी, शानदार चाल और तेज रफ्तार के कारण हर किसी का ध्यान खींच रहा है। मेले में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।Haryana News

हालांकि घोड़े के मालिक संत लाल, जो फतेहाबाद जिले के गांव लहरिया के पूर्व सरपंच हैं, साफ तौर पर कह चुके हैं कि उन्होंने बादशाह को बेचने के लिए नहीं बल्कि शौक और परंपरा के तौर पर पाला है। संत लाल का कहना है कि घोड़े उनके परिवार की विरासत का हिस्सा रहे हैं और दादा के समय से ही पशुपालन का अनुभव उनके परिवार को है।

सुंदरता मे बेमिसाल: बादशाह की उम्र करीब 28 महीने है और इसकी ऊंचाई 65 इंच बताई जा रही है। यह घोड़ा सिर्फ सुंदरता में ही नहीं बल्कि दौड़ में भी माहिर है। बताया जा रहा है कि बादशाह एक सेकंड में करीब 35 से 40 फुट की दूरी तय करने की क्षमता रखता है, जो इसे नुकरा नस्ल के खास घोड़ों की श्रेणी में शामिल करता है। यही वजह है कि मेले में आने वाले लोग इसकी चाल और फुर्ती देखने के लिए खास तौर पर इसके बाड़े तक पहुंच रहे हैं।

जानिए क्या है डाइट’ घोड़े की देखभाल को लेकर संत लाल बेहद सतर्क रहते हैं। बादशाह की डाइट भी काफी खास है, जिसमें सुबह उबले हुए काले चने, गाय का दूध, उबाले हुए बादाम, देसी घी की चूरी और गाजर का जूस शामिल है। इसके अलावा रोजाना नहलाना और हफ्ते में तीन से चार बार तेल से मालिश करना इसकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा है। खास बात यह है कि घोड़े की अधिकतर सेवा खुद संत लाल ही करते हैं। उन्होंने गुजरात से प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेकर घोड़ों की देखभाल और प्रशिक्षण की बारीकियां सीखी हैं।Haryana News

इसकी मां ‘फतेह’ का निधन ‘ बताया जा रहा है कि बादशाह पहली बार किसी बड़े मेले या प्रतियोगिता में उतरा है। इसके जन्म के तुरंत बाद इसकी मां ‘फतेह’ का निधन हो गया था, जिसके बाद से इसे परिवार के सदस्य की तरह पाला गया। संत लाल के पास बादशाह के अलावा आठ और घोड़े भी हैं, लेकिन बादशाह को लेकर उनका खास लगाव है। यही कारण है कि कुरुक्षेत्र पशु मेले में बादशाह न केवल घोड़ा प्रेमियों बल्कि आम दर्शकों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now