राजस्थान को एक और नई वंदे भारत ट्रेन का का तोहफा, जानिए रूट

On: December 19, 2023 7:31 AM
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान को एक और नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलले जा रहा है। नई वंदे भारत ट्रेन का रैक ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुका गया था। अभी यह साधारण रेलवे बोगी के रूप में है. इसमें तमाम सुविधाओं को असेम्बल किया जाना बाकी हैNCR में चलेगी ठंडी हवा और बढ़ेगी ठिठुरन, जानें मौसम का हाल

नई वंदे भारत जयपुर से इंदौर या फिर जयपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू की जा सकती है।
यह राजस्थान की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। नई वंदे भारत ट्रेन जयपुर पहुंच चुकी है। उसे ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया है।

जयपुर पहुंचा रेक

ढेहर का बालाजी जयपुर में ही एक छोटा रेलवे स्टेशन है. रेलवे बोर्ड ने उत्तर पश्चिम रेलवे को जल्द से जल्द नई वंदे भारत का रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि वंदे भारत का टिकट महंगा होने के कारण इसे अभी बहुत ज्यादा रेस्पांस नहीं मिल पा रहा है और दूसरा समय की बचत भी उतनी नहीं हो पा रही है। फिलहाल ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन पर नई वंदे भारत का रैक खड़ा है।RRTS: दिल्ली को अलवर व पानीपत से जोड़ने की तैयारी, सरकार ने बनाया ये बड़ा प्लान, जानें पूरी परियोजना

जल्द ही इसे NWR के किसी कारखाने में भेजा जाएगा जहां इसे जरूरी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। दूसरी ट्रेनों के मुकाबले इसका आगमन या प्रस्थान लगभग एक घंटा ज्यादा रहता है. उसके बाद इसका रूट तय करके संचालन किया जाएगा।

यहां देखें राजस्थान में शेडूअल

उत्तर पश्चिम रेलवे अभी तक ये भी तय नहीं कर पाया है कि नई वंदे भारत को किस रूट पर चलाना है। बताया जा रहा है कि नई वंदे भारत जयपुर से इंदौर या फिर जयपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू की जा सकती है। यानि इन्हीं दो शहरों में से किसी एक शहर के लिए इसका संचालन जयपुर से शुरू होगा।

देश में जिस स्पीड से वंदे भारत ट्रेनों में इजाफा हो रहा है उससे आने वाले समय में लगभग सभी लंबे रूट की ट्रेनों को वंदे भारत में रिप्लेस कर दिया जाएगा।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now