Anokhi Shadi: हरियाणा में पुलिस कर्मचारी ने पेश की मिसाल, 1 रूपया और नारियल लेकर रचाई शादी

On: March 21, 2026 10:13 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा कैथल जिले में युवक ने अनोखी शादी की मिसाल पेश की है। इस शादी की हर जगह चर्चा हो रही है। पुलिस विभाग में कार्यरत दूल्हे अरविंद ने शगुन के तौर पर अपनी शादी में सिर्फ 1 रुपये और एक नारियल लिया। इस अनोखी शादी की हर कोई तारीफ कर रहा है। Anokhi Shad

दहेज प्रथा के खिलाफ अनोखी पहल
गांव नन्द करण माजरा के युवक अरविंद ने गांव नैना की एमएससी पास युवती अनु के साथ विवाह किया. अरविंद ने शादी में शगुन के तौर पर दहेज लेने से इनकार करते हुए केवल ₹1 और नारियल लेकर एक मिसाल कायम की है.

बता दें कि अरविंद गांव के शहीद भगत सिंह संगठन से जुड़ा हुआ है और वह शुरू से ही लड़कियों को उच्च शिक्षा देने का समर्थक रहा है. इसके अलावा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या और नशे जैसी बुराइयों का वह कड़ा विरोधी रहा है. Anokhi Shad

ससुराल पक्ष ने भी मानी दूल्हे की बात 
दूल्हे बने अरविंद ने बताया कि उसका विवाह एक उच्च शिक्षित युवती से हो रहा है, जो उसके लिए सबसे बड़ा दहेज है. दूल्हे के पिता और पूर्व सरपंच पालाराम भी इस बात से सहमत थे. ससुराल पक्ष ने भी दामाद की इच्छा का सम्मान किया और सादगी से अरविंद और अनु का विवाह संपन्न हो गया. इस दौरान नव दंपति को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व मंत्री रामपाल माजरा और कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल्ल भी पहुंची थीं.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now