Haryana News : जिला सिरसा के भारुखेड़ा गांव में फाइनेंस कंपनी के करिंदे से मोटरसाइकिल सवार युवकों ने की लूटपाट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार स्वतंत्र फाइनेंस कंपनी डबवाली का सेल्समैन राकेश पुत्र हनुमान प्रसाद तानसर ( राजस्थान )जोकि कलेक्शन करने के लिए गया हुआ था।इसी बीच भारुखेड़ा से जैसे ही वह डबवाली की ओर मोटर साइकिल पर चला तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने सड़क के बीच में बेसबॉल फेंक दी।
Haryana News गिरने की स्थिति को देखते हुए उसने अपने मोटरसाइकिल को रोक लिया। वहीं पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी।
Haryana News इसी छीना झपटी में मोटरसाइकिल सवार लुटेरे उससे 56000 की नगद राशि लूट कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी राकेश ने अपने फाइनेंस कंपनी के अन्य लोगों को दी। पुलिस ने राकेश कुमार से जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

















