अलवर: सुनील चौहान। कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के घर के सामने के पार्क में सोमवार को एक हाथ कटा पड़ा मिला। सूचना मिलने से लोगों मे अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अलवर शहर की अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो किसी का दाहिना हाथ पार्क में कटा पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने हाथ को मॉर्चरी में रखवा दिया। आसपास में शव की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि करीब 35 से 40 साल की उम्र के व्यक्ति का हाथ हो सकता है। हाथ भी कोहनी से थोड़ी ऊपर तक का है। हाथों पर बालों के आधार पर माना जा रहा है कि यह किसी पुरुष का है। पुलिस ने हाथ को मॉर्चरी में रखवा दिया है। अब शव की तलाश हो रही है। आसपास के क्षेत्र में पुलिस की टीम भेजी गई हैं।
आसपास शव होने का अंदेशा:
पुलिस को अंदेशा है कि आसपास कोई शव हो सकता है। जहां से कुत्ते मृत शरीर का हाथ खींचकर ले आए। या फिर किसी की हत्या कर अंग काटकर भी फेंके जा सकते हैं। अलवर में एक बार पहले इसी तरह की घटना हो चुकी है।
Alwar: कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के घर के सामने के पार्क मे पडा मिला कटा हुआ हाथ
By P Chauhan
On: November 29, 2021 11:12 AM














