15 अप्रैल तक नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा अकाउंट15 अप्रैल तक नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा अकाउंट

PNB Alert: आपका अकाउंट अगर पंजाब नेशनल बैंक में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया है। बैंक में चेतावनी दी है कि लंबे समय से निष्क्रिय और जीरो बैलेंस वाले खाते को 16 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा ऐसे में अगर आप अपना खाता बचाना चाहते हैं तो आपके पास 15 अप्रैल तक का समय है।

बैंक ने बताया कि जिन खातों से पिछले 3 साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिसका बैलेंस शून्य है ऐसे खातों को निष्क्रिय श्रेणी में डाल दिया जाएगा। अगर आपका खाता भी ऐसा है तो फटाफट केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें।

बैंक के द्वारा मार्च के महीने में ही ग्राहकों को सूचित किया गया था फिर भी बहुत सारे ग्राहक अभी तक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं किए हैं ऐसे में 16 अप्रैल से उनका खाता बंद कर दिया जाएगा।

अगर आपका अकाउंट बंद हो जाता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप बैंक जाकर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करके दोबारा से अपना खाता शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको अपने खाते में छोटा सा ट्रांजैक्शन करना होगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बैंक ने बताया कि सुरक्षा कारणों के वजह से यह बड़ा कदम उठाए जा रहा है।कहीं बंद पड़े अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।ऐसे में निष्क्रिय पड़े सभी अकाउंट्स को हमने बंद करने का फैसला लिया है।

जिन लोगों का अकाउंट बंद हो जाएगा उन्हें अपना अकाउंट दोबारा चालू करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज और लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। दोबारा खाता चालू करने के लिए आपको नया आवेदन और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी ऐसे में अगर आपको अपना खाता चालू रखना है तो जल्द से जल्द जाकर आप केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें।

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •