Ahmedabad Plane Crash; अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने देश ही नहीं विदेश तक लोगों को झकझोर कर दिया हैं अब सवाल यह है कि हादसे कैसे हुआ। हादसे में केवल एक यात्री ही बचा है जबकि सभी की दर्दनाक मौत हो गईं है। फ्लाइटराडार डाटा के अनुसार, उड़ान भरने तक सब सामान्य था। 625 फीट की ऊंचाई सामान्य स्थिति को दिखाता है। ऐसे में इतना बडा हादसा एक बहुत बड़ा सवाल खडा कर गया है। Ahmedabad Plane Crash
कैसे होगा खुलासा: बता दें कि किसी भी विमान हादसे की जांच के लिए ब्लैक बॉक्स को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह सारा रिर्कोड यानि महत्वपूर्ण डाटा को संरक्षित रखता है। हालांकि विमान के ब्लैक बॉक्स को डिकोड करने में ही महीनों लग सकते हैं। Ahmedabad Plane Crash
रिकॉर्डर की तलाश जारी: बता दें कि अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद अब उसके ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की तलाश की जा रही है। क्योंकि हादसे के अंतिम क्षणों में क्या हुआ था। विमान का इंजन फेल हुआ या कोई अन्य तकनीकी गड़बड़ी थी। ये सभी इसी में रिकोर्ड होता है।
जानिए कैसे डिकोड होता है ब्लैक बॉक्स
बता दे कि पहले उपकरण की भौतिक स्थिति का आकलन करते हैं और यदि उपकरण को किसी तरह की क्षति पहुंची होती है तो उसकी मेमोरी को संरक्षित करने का प्रयास किया जाता है। यानि पूरी हिस्ट्री खंगाली जाती है।
किसी विमान के मलबे से ब्लैक बॉक्स के दोनों हिस्से बरामद होने के बाद उनकी विशेषज्ञ फोरेंसिक प्रयोगशाला में जांच होती है। यह जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो(एएआईबी) की प्रयोगशालाओं या किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी की प्रयोगशाला में होती है। इसी के माध्यम से हादसे के कारणो का पता चलता है।
अहमदाबाद में गुरुवार को टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद एअर इंडिया का एक विमान एक इमारत पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था और इसमें 242 लोग सवार थे।

















