Admission: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI ) में दाखिले वाले विद्यार्थियों के लिए बडी राहत भरी खबर है। विभाग ने सुविधाओं का लेकर अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले तीन चरणों में दाखिला लेने की योजना थी लेकिन अब चार चरणों में दाखिले लिए जाएंगे।
बता दे हरियाणा में दो मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले हो चुके हैं। तीसरी मेरिट सूची के आधार पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश ट्रेडों में सीटें खाली हैं। इसको देखते हुए दाखिलों के पूरा करने के लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एडमिशन शेड्यूल में बदलाव किया है। Admission
इस बार होगी चार चरण: बता दे इसस पहले केवल तीन चरण में ही दाखिले की योजना थी लेकिन अब विभाग ने चौथे चरण को भी शामिल करते हुए कुल चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का फैसला किया है। पहले विभाग ने तीन ऑनलाइन चरणों में दाखिला प्रक्रिया करने का शेड्यूल जारी किया था।
इन दिन होगा शुरू: बता दे दा खिला प्रक्रिया का चौथा चरण 30 जुलाई को शुरू होगा, जो 9 अगस्त तक चलेगा। सीईटी की परीक्षा के चलते विभाग ने तीसरे चरण के शेड्यूल में भी बदलाव किया है, अब तीसरा चरण के अंतिम दो दिन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
विभाग ने 26 और 27 जुलाई को सीईटी की परीक्षा को देखते हुए तीसरे चरण की अंतिम तिथि 29 जुलाई कर दी है। वहीं विभाग ने 26 व 27 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। इसके बाद अब दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि 26 जुलाई की जगह 28 जुलाई कर दी है और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई रहेगी। इसके बाद चौथे चरण की की प्रक्रिया शुरू होगी।Admission

















