Haryana crime: ACP की महिंद्रा थार ने दो युवकों को कूचला, नथे में थे कार में सवार चारों युवक

On: September 25, 2025 1:33 PM
Follow Us:

Haryana crime:  हरियाणा के फरीदाबाद में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ACP की महिंद्रा थार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को कूचल दिया। हादसे में मनोज कुमार मौत हो गई। परिजनों ने इसे जानबूझकर की गई हत्या बताते हुए जमकर बवाल काटा..

 

FARIDABAD

पुलिस को दिए बयान में अनिल कुमार ने बताया कि उसके भाई मनोज और दोस्त वृंदावन से लौट रहे थे और फरीदाबाद के धर्म ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके थे। तभी पीछे से आ रही एक महिंद्रा थार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। थार में चार युवक सवार थे और सभी नशे की हालत में थे।Haryana crime

जब बाइक सवारों ने इसका विरोध किया, तो थार सवार युवकों ने जानबूझकर दोबारा टक्कर मारी, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल मनोज को तुरंत फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. फरीदाबाद पुलिस ने बताया है कि थार गाड़ी को जब्त कर लिया है।Haryana crime

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now