Accident at NH 48: तेजगति से आ रहे ट्राले से हाईवे पर बाइक सवार दो युवको को कुचला

On: September 27, 2021 3:05 PM
Follow Us:

बावल: सुनील चौहान। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़ा बार्डर के निकट ट्रॉले की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवको को दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉले से सहित जयपुर की तरफ फरार हो गया। बावल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि वह खेड़ा बार्डर के पास एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का कार्य करता है। वह पंप पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान राजस्थान अलवर के गांव नांगल खोड़िया निवासी चंद्रप्रकाश व जालौर के सुमरगढ़ निवासी हमराम बाइक पर जयपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान खेड़ा बार्डर के पास पीछे से आ रहे ट्रॉला चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरने के बाद दोनों को ट्रॉला चालक ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक ट्रॉले सहित जयपुर की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर गांव टांकड़ी निवासी अमित शर्मा की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now