AC Tips: 1.5 टन का AC एक घंटे में कितनी बिजली खपत करता है! 1 महीने बाद आएगा इतना बिल

On: June 7, 2025 11:00 PM
Follow Us:
AC Tips How much electricity does a 1.5 ton AC consume in an hour! This is the bill you will get after 1 month

 

गर्मी का मौसम आते ही लोगों ने कूलर और AC चलाना शुरू कर दिया है, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, AC की मांग भी बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि हर साल AC की बिक्री में उछाल देखने को मिलता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गर्मी से राहत देने वाला एयर कंडीशनर 1 घंटे में कितनी बिजली खपत करता है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप 1.5 टन का AC इस्तेमाल करते हैं या 1.5 टन का AC खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो AC 1 घंटे में कितनी यूनिट बिजली खपत करता है.

कभी-कभी इतनी गर्मी पड़ती है कि कूलर भी खराब हो जाता है और फिर ठंडी हवा के लिए AC का इस्तेमाल करना पड़ता है. लेकिन AC चालू करते ही मीटर स्पीड से चलने लगता है, यही वजह है कि कुछ लोग ज़्यादा बिल से बचने के लिए AC का इस्तेमाल कुछ घंटों के लिए ही करते हैं. अगर आप भी अपना 1.5 टन का AC दिन में 8 घंटे चलाते हैं, तो कितनी बिजली खपत होगी और कितना बिल आएगा? चलिए हम आपको समझाते हैं.

1 घंटे चलाने पर कितना बिल आएगा?

बजाज फिनसर्व की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अगर 1.5 टन का 5 स्टार एसी एक घंटे चलता है तो यह 1.5 यूनिट खपत करता है, इस हिसाब से अगर आप दिन में 8 घंटे एसी चलाते हैं तो एक दिन में 12 यूनिट बिजली की खपत होगी. अगर महीना 30 दिन का है तो दिन में 12 यूनिट के हिसाब से आपका एसी 30 दिन में 360 यूनिट बिजली की खपत करेगा.

अब मान लीजिए अगर आपके इलाके में बिजली की दर 7 रुपये प्रति यूनिट है तो 30 दिन एसी चलाने पर 2520 रुपये (सिर्फ एसी का) बिल आएगा. घर में दूसरे बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल से बिजली का बिल बढ़ सकता है, बिजली का बिल कितना आएगा यह आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है. 1.5 टन 3 स्टार का पूरा गणित समझें
अगर 1.5 टन 3 स्टार वाला AC एक घंटे चलता है तो 1.6 यूनिट बिजली की खपत होगी. इस हिसाब से अगर AC एक दिन में 8 घंटे चलता है तो 12.8 यूनिट बिजली की खपत होगी. एक दिन में 12.8 यूनिट के हिसाब से AC 30 दिन में 384 यूनिट बिजली की खपत करेगा.

गणित: मान लीजिए आप जिस इलाके में रहते हैं, वहां 7 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का बिल आता है तो 30 दिन AC चलाने पर 2688 रुपये (सिर्फ AC का) बिल आएगा. घर में मौजूद दूसरे बिजली के उपकरण जैसे फ्रिज भी बिजली की खपत करते हैं और इनके इस्तेमाल से बिजली का बिल बढ़ सकता है. इन सभी उपकरणों के इस्तेमाल के बाद बिल कितना आएगा, यह इस्तेमाल पर निर्भर करता है.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now