Haryana : हरियाणा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान

On: June 8, 2025 2:03 PM
Follow Us:
A woman gave birth to 4 children at once in Haryana

Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले में एक 24 वर्षीय महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। ये चमत्कार देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। जन्मे बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार जन्म के बाद चारों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। महिला की डिलीवरी 14 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला पहली बार मां बनी है।

जानकारी के अनुसार सिरसा के टीटू खेड़ा गांव के सोनू की शादी पिछले साल 2024 में ऐलनाबाद के केशुपुरा गांव की रज्जो के साथ हुई थी। सोनू मजदूरी का काम करता है। उसके परिवार में 6 सदस्य हैं पत्नी, मां राज रानी, भाई कर्ण, बहन सुनीता और दादी गुड्‌डी देवी। पिता की पहले मौत हो चुकी है।

वहीं बताया जा रहा है कि सोनू और उनका पूरा परिवार 14 मई को रज्जो को सिविल अस्पताल लेकर पहुंच गया था। इस बारे में सिविल अस्पताल सिरसा के गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. ने कहा कि जैसे ही रज्जो अस्पताल में पहुंची तो पूरा स्टाफ एक्साइटेड था क्योंकि ये काफी यूनीक केस था।

14 मई को ही सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के समय ब्लीडिंग ना रुकने से ओटी में सब डर गए थे। हालांकि बाद में ब्लीडिंग रुक गई तो सभी की परेशानी खत्म हो गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now