Haryana crime: इन्वेस्टमेंट के मुनाफा देने के नाम पर ठगी करने वाला काबू

On: August 30, 2025 4:43 PM
Follow Us:
crime

Haryana crime: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष दिसंबर माह में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान में यूपी के जिला शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजली पुरा निवासी राज गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana crime

वर्ष 31 दिसंबर को धारूहेड़ा की एक सोसायटी निवासी सुरेश चंद्र जोशी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 26 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें पार्ट टाइम जॉब से पैसा कमाने की बात कही गई थी। उस पर दिए गए नंबर के आधार पर वह टेलीग्राम गु्रप से जुड़ गया। उसे कुछ टास्क दिया गया, जिसे पूरा करने के बदले पैसे दिए गए।

इसके बाद ज्यादा पैसा कमाने के लिए 4500 रुपये इन्वेस्ट करने को कहा गया। इसके बदले उसे 6300 रुपये देने की बात कही गई। यह राशि जमा कराने के बाद उससे एक के बाद एक कई बार रिचार्ज कराए गए। उससे लगभग 3 लाख 11हजार रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया। इसके बाद जब उससे 3 लाख रुपये और मांगे गए, तो उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला शाहजहांपुर के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी आसिम आफाक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजली पुरा निवासी राज गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले आरोपी आसिम आफाक के बैंक खाते में ठगी की 80 हजार रुपये की राशी ट्रांसफर हुई थी तथा आरोपी राज गुप्ता ने आसिम आफाक का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी।Haryana crime

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now