back to top
Home Haryana News Haryana Crime News: प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, जंगल में ले...

Haryana Crime News: प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, जंगल में ले जाकर दबाया गला

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

Haryana Crime News: फरीदाबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के कबूलपुर इलाके में अनीता देवी हत्याकांड का बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ब्रह्मजीत ने की है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ब्रह्मजीत ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है लेकिन अनीता देवी जिनकी उम्र 42 साल थी वह उन्हें मिलने के लिए हमेशा ब्लैकमेल करती थी।

इसके बाद आरोपी ने जंगल में ले जाकर अनीता देवी का गला घोट दिया और मौत के घाट उतार दिया। 18 अप्रैल को महिला का लाश मोहला के जंगल में गंदे नाले में मिला था।

कबूलपुर की रहने वाली अनीता देवी जिनकी उम्र 42 साल थी वह ब्रह्मजीत (22) के साथ प्रेम संबंध में थी। लगभग डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। जनवरी 2025 में ब्रह्मजीत की शादी हो गई इसके बाद उसने अनीता से मिलना बंद कर दिया। मिलने के लिए दोनों के बीच विवाद होने लगा।

मिलने के लिए करती थी ब्लैकमेल

पुलिस ने बताया कि अनीता ब्रह्मजीत पर मिलने का दबाव बनाती थी और जब ब्रह्मजीत ने मना किया तो अनीता ने उसके परिवार को सब कुछ बताने को कह कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद ब्रह्मजीत ने हत्या का योजना बना लिया।

पुलिस के मुताबिक 15 अप्रैल को अनीता को ब्रह्मजीत अपने बाइक पर बिठाकर ले गया। इसके बाद कबूलपुर से दूर के मोहल्ला के पास जंगल में ले गया वहां उसकी हत्या करके लाश को गंदे पानी के नाले में फेंक दिया।

ब्रह्मजीत में सबसे पहले अनीता को जमीन पर पटक कर मारा इसके बाद उसके गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया। आरोपी ने घर जाकर अपने पिता को सारी बात बता दी इसके बाद पिता ने उसे रिश्तेदार के घर पहुंचा दिया। पुलिस ने 18 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब दो दिन से आरोपी रिमांड पर है। कुत्ते ने शव को खोजा था।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।