Bhiwadi News: तीन दिन से होंडा टू-व्हीलर कंपनी परिसर में घूम रहा है तेदुंआ, वन विभाग ने किया अलर्ट

On: January 16, 2026 8:39 PM
Follow Us:
TENDUA

Bhiwadi News: खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित होंडा टू-व्हीलर कंपनी परिसर में तेदुंआ दिखाई देने से हड़कंप मचा हुआ है। पिछले तीन दिनों से तेदुंआ कंपनी परिसर में घूमता हुआ देखा जा रहा है। बार बार तेदुए की फोटो सीसीटीवी फुटेज में आ रही है। कैमरे मे तेदुए के मूवमेंट सामने आने के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। Bhiwadi News

बता दे पहले मंगलवार रात को कंपनी के गेट नंबर-1 के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। इसके बाद बुधवार को दिन के समय भी होंडा सीएल परिसर के आसपास तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे वन विभाग को इसकी औपचारिक सूचना दी गई, जिसके बाद तिजारा रेंज की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया।

सीसीटीवी फुटेज में केद हुइ फोटो: Bhiwadi News
सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड को कंपनी की रेलिंग कूदकर अंदर आते और बाहर जाते हुए साफ देखा गया है। गुरुवार रात को भी कंपनी के गोदाम के आसपास लेपर्ड का मूवमेंट कैमरों में रिकॉर्ड हुआ। तिजारा रेंजर मनीष कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। निरीक्षण के दौरान परिसर में कई स्थानों पर तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं, जिससे उसके लगातार मूवमेंट की पुष्टि होती है।

वन विभाग ने लगाया पिंजरा: बता दें वन विभाग ने एहतियातन गुरुवार रात को ही अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक पिंजरा मंगवाया और उसे परिसर में लगाया गया। सीसीटीवी में दिखाई दिया कि तेंदुआ पिंजरे के पास तक आया, लेकिन वह अंदर नहीं गया। इसके बाद वन विभाग ने सरिस्का से ट्रेंकुलाइजर टीम बुलाने का निर्णय लिया।

वन विभाग के अनुसार फिलहाल लेपर्ड की गतिविधियां कंपनी के गोदाम क्षेत्र के आसपास केंद्रित हैं। सरिस्का से बुलाई गई ट्रेंकुलाइजर टीम के शुक्रवार शाम तक पहुंचने की संभावना है। टीम लेपर्ड को सर्च कर ट्रेंकुलाइज करेगी और फिर उसे सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। Bhiwadi News

किया अलर्ट: वन विभाग व जिला प्रशसन की ओर से कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कर्मचारियों को विशेष रूप से रात के समय अंधेरे में अकेले बाहर न निकलने, समूह में रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं फिलहाल कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। Bhiwadi News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now