शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयंती पर रेवाड़ी में भव्य महा रक्तदान शिविर

On: September 26, 2025 8:50 PM
Follow Us:

रेवाड़ी : शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हिंदुस्तान 1st परिवार की ओर से 28 सितंबर, रविवार को एक भव्य महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से झज्जर रोड स्थित श्री राम पैलेस में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा और त्याग की भावना को बढ़ावा देना है।

मुख्य आकर्षण व कार्यक्रम की रूपरेखा:

  • शिविर का आयोजन “एक रक्तदान शहीद-ए-आज़म के नाम” संकल्प के साथ होगा।
  • कार्यक्रम में AIIMS दिल्ली की मेडिकल टीम विशेष सहयोग प्रदान करेगी।
  • सुबह 7 बजे गढ़ी बोलनी रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर पुष्प अर्पण कर शहीदों को नमन किया जाएगा।
  • शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करेंगे और देशभक्ति कवि अपनी कविताओं से शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

कवि सम्मेलन: मशहूर कवि दीपक सैनी, रजनी अवनी, महेंद्र आज़ाद और कौशिक “करनावास” सहित कई कवि देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ करेंगे।

KAVI

सहयोगी संस्थाएं: राज इंटरनेशनल स्कूल, एबीवीपी रेवाड़ी, भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, श्री राम मानव विकास एवं शिक्षा समिति और श्री राम सत्संग भवन छिप्पटवाड़ा इस आयोजन में सहयोग दे रहे हैं।

विशेष आमंत्रण व सम्मान:

  • कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है, जिनमें फ्लाइट लेफ्टिनेंट शहीद सिद्धार्थ यादव का परिवार और सोनू सरपंच का परिवार शामिल है।

  • विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और आल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी मौजूद रहेंगे।

  • इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के नगर सेवक मुकेश सैनी ने समाजसेवियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संस्था का नाम हिंदुस्तान 1st इसलिए रखा गया है क्योंकि हमारे लिए “देश सबसे पहले” है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now