Haryana: गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, मां व दों बेटो की मौत

On: October 14, 2024 7:44 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी के गांव खोल में एक बार फिर विभाग की अनदेखी ने मां व दो बेटा की जान लेन ली। करीब 10 दिन पूर्व सिलिंडर फट गया था जिसमें तीनो झुलस गए थे। अब तीनों ने दिल्ली में दम तोड​ दिया है।

गांव खोल के रहने वाले दयाशंकर ने बताया कि दो अक्तूबर को सुबह उसकी पत्नी शकुंतला रसोई घर में भोजन बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर फट गया । गैस सिलेंडर फटते ही भयंकर आग लग गई।

आग को बुझाते समय आग की चपेट में आने से पत्नी शकुंतला व बेटा शोभित और भीम सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। तीनों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।

हालत गंभीर होने पर तीनो को दिल्ली रैफर कर दिया। जहां पर तीनों ने दम तोड दिया। मृतक महिला के पति ने विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now