Weather alert: इंतजार खत्म: इतने घंटे के बाद हरियाण व दिल्ली में आएगी बारिश

On: July 23, 2024 9:17 PM
Follow Us:

Weather alert: मौसम विभाग ने राजधानी में अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जाएगी। इतना ही इस बारिश से लोगो का चिपचिपाती गर्मी से राहत मिल सकेगी।

सोमवार को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी बरसात देखने को मिली। हरियाणा में कई जगह बूंदा बूंदी से राहत मिली। सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे के हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जाम और जल भराव के चलते परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

BARISH

हवा चली लेकिन नही आई बारिश: हरियाणा में कई राज्यो में हल्की बारिश हुई। दिन के अधिकतम तापमान में ज्यादा फर्क नहीं देखा गया, लेकिन शहर में ठंडी हवाएं चलती रही। बारिश से पहले से कुछ मौसम में चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली।

 

गिरेगा तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बुधवार तक राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। हरियाणा व दिल्ली में बुधवार को बारिश अवश्य होगी।

विभाग विभाग के अनुसार , “एक सक्रिय पक्षिमी विक्षोभ है जो शहर में अतिरिक्त नमी लेकर आया है। इतना ही नही बारिश का लेकर मानसून की रेखा शहर नजदीक आ गई है। और वर्तमान में दिल्ली के दक्षिण में है। बारिश बुधवार को तेज आने की आशंका है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now