Haryana: छह साल बाद हत्यारा काबू, Rewari Bus stand पर किया था Murder

On: May 9, 2024 8:25 PM
Follow Us:
ARRESTED

Haryana : हरियाणा के रेवाडी बस स्टैंड के समीप पर दोस्त की हत्या (Murder news)  करके 6 साल से फरार आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के गांव बेरली खुर्द निवासी रजनीश उर्फ दीपक के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार (Rewari News)  कर चुकी है।

 

2018 में की थी रेवाडी में  Murder

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2018 को गांव मूंदी निवासी प्रजब्बल व गांव माजरा निवासी पंकज पर कुछ युवकों ने बस स्टैंड के सामने का​तिलाना हमला कर दिया था। हमले में प्रजब्बल के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अस्पताल में तोडा दम: वारदात के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल प्रजब्बल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

14 के खिलाफ किया था मामला दर्ज: रेवाडी पुलिस ने गांव माजरा निवासी पंकज की शिकायत पर थाना मॉडल टाऊन में हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। वारदात के बाद पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि 15वां आरोपी फरार था।

हत्या की वारदात में शामिल 15वें आरोपी रजनीश उर्फ दीपक की तलाश में पुलिस (Police Rewari)की टीमों ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ पाया। छह साल बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now