Political News: चुनावो से पहले जजपा ने रेवाड़ी में किया पार्टी का विस्तार, यहां पढिए पूरी सूची

On: January 3, 2024 8:50 AM
Follow Us:

रेवाड़ी। इसी साल हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव होने है। चुनावी में जान झोलने के लि जननायक जनता पार्टी ने युवा जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है।

जेजेपी के युवा जिला अध्यक्ष संदीप श्योराण ने यह विस्तार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, युवा प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान एवं जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह से सलाह करने के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की है।सावधान! पहाडो में हुई बर्फबारी, ठंड को लेकर कई राज्यों में बिगडेगी हालत

युवा जिला प्रधान संदीप श्योराण ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं से सलाह करके संगठन में कर्मठ एवं जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन सबकी नियुक्ति से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत हुई है। यह सभी पार्टीहित में काम करेंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

पार्टी के जिला प्रवक्ता अमन जून ने बताया कि नरेश माजरा को पार्टी का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार आजाद पटेल, मंजीत पंच, वेद प्रकाश, नीरज यादव, संजीव, देव यादव, प्रदीप, जसवंत, विकास, मनोज को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रधान महासचिव हिम्मत सिंह को बनाया गया है। इसी प्रकार शुभम, जतिन कुमार, पंकज, भूपेंद्र, प्रवीन यादव, प्रदीप, प्रदीप कुमार, यतीन, अक्षय, रोहित को जिला महासचिव बनाया गया है। धारूहेड़ा से गायब बच्चा दिल्ली से बरामद, काउंसलिंग करवाकर परिजनों को सोंपा

जबकि जगदीश, संजय, उमेश, दर्शन, कोशल, जितेन्द्र उर्फ मोनू, कपिल लिखेरा एवं नरेश कुमार जिला सचिव बनाया गया है। वही विकास भारद्वाज को संगठन सचिव एवं राजेश अग्रवाल को जिला प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now