हरियाणा: ताऊ देवीलाल की आड में चमका रहे राजनीति: अनुराग ढांडा

On: September 25, 2023 9:02 AM
Follow Us:

हरियाणा:  आम आदमी पार्टी के प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान अनुराग ढांडा ने कहा किइनेलो द्वारा स्वर्गीय ताऊ देवी लाल के सम्मान समारोह के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया जा रहा है।Rewari: आशा वर्कर्स का जेलभरो आंदोलन आज

वास्तव में ताऊ सभी वर्गों के नेता थे, हैं और रहेंगे। इसलिए उन्हें केवल इनेलो पार्टी के बंधन में बांधना उचित नहीं। हरियाणा की धरती पर इनेलो एक बार फिर विपक्ष इतिहास दोहराने जा रही है। 1987 में ताऊ देवीलाल की अगुवाई में कांग्रेस के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट हुए थे।

आम आदमी पार्टी के प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान अनुराग ढांडा ने कहा कि कैथल में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल के सम्मान समारोह आज मनाया जा रहा है। इसी के साथ एक बार सोमवार को कैथल में इनेलो की रैली में एक बार फिर विपक्षी दल एक मंच पर नजर आएंगे।Rewari: सम्मान दिवस समारोह कैथल को लेकर जनता में जोश: डॉ राजपाल यादव

जरूरत उनकी विचारधारा को आत्मसात करते हुए किसान, मजदूर, कर्मचारी, बड़े-बुजुर्गों और आम आदमी के उत्थान के लिए संघर्ष करने की है। आम आदमी पार्टी कैथल में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का हिस्सा बनने की बजाए उनके प्रति अपनी आस्था व निष्ठा रखते हुए उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करेगी।

इनेलो द्वारा प्रस्तावित समारोह को लेकर पार्टी की स्थिति स्पष्ट की है। वे रविवार को कलायत हलका के गांव बात्ता में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से मुखातिब हुए।

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now