Haryana: डॉ. अजय चौटाला फिर बने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिसार में हुई बैठक, सीकर रैली की बनाई रणनीति

On: September 11, 2023 6:53 PM
Follow Us:

हरियाणा: जजपा की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक हिसार में हुई। बैठक में एक बार फिर डॉ. अजय चौटाला को सर्वसहमति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।बैठक में सीकर व भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में होने वाली रैली के बार में मंथन किया।Rewari: स्वर्णकार ने नकदी से भरा पर्स लौटाया

25 सिंतबर को सीकर में होगी विशाल रैली

बैठक में बताया कि इस बार 25 सितंबर को राजस्थान के सीकर जिले में विशाल रैली करके चौ. देवीलाल की जयंती को मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 17 सितंबर को दादरी में आयोजित होने वाली भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।Rewari: चौंका देने वाला खुलासा: संगवाडी में रिश्तेदार ने की फायरिंग

सीकर की पावन धरा पर रचेगेंं इतिहास

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों पर जजपा की झंडी व घर पर झंडा अवश्य लगाएं। उन्होंने प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया को सशक्त करने का आह्वान किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीकर की पावन धरा से चौ. देवीलाल उप प्रधानमंत्री बने थे।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर राज्य मंत्री अनूप धानक, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, शुगर फेड चेयरमैन विधायक रामकरण काला, विधायक जोगीराम सिहाग, अमरजीत ढांडा, इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देसवाल, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, जिलाध्यक्ष अमित बूरा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now