Rewari: कांवडियो की सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त

On: July 13, 2023 7:32 AM
Follow Us:

हरियाणा: देश भर में कांवड लाई जा रही है। पैदल कांवड लेकर श्रऋालु अपने अपने घरो की ओर से पहुंच रहे है, वहीं डाक कांवड के लिए भी लोग रवान हो रहे है। कावंड़ लाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के डीसी की ओर से ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त किए गए है।Haryana News: मुआवजे के लिए भटक रहे किसान, कोर्ट ने किए HSVP अधिकारियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

सावन माह में हरिद्वार सहित अन्य जगहों से कावंड़ लाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश मो. इमरान रजा ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए रेवाड़ी जिला में निर्धारित स्थानों पर ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त किए हैं।

जानिए एरिया वाईज ड्यूटी मजिस्ट्रेट

जिलाधीश इमरान रजा ने एसडीओ डीएचबीवीएन लियाकत अली को थाना धारूहेड़ा व एडीओ रविंद्र कुमार को सेक्टर 6 धारूहेड़ा एरिया, एसडीओ आशीष मित्तल को थाना कसौला एरिया, एसएसआई मोहित कुमार को थाना बावल एरिया, बीआरसी पृथ्वी सिंह को थाना कोसली एरिया, एसडीओ निर्माण मंडल सोनू यादव को थाना रोहड़ाई एनएच 352 एरिया।पितृ दोष को दूर करने सुनहरा मौका, इस दिन है सोमवती अमावस्या, जानिए उपाय

टीआई डीईटीसी अभिमन्यु को थाना सदर एरिया, टीआई डीईटीसी रामस्वरूप को थाना रामपुरा एरिया, एसडडीओ उपेंद्र कुमार को थाना खोल एरिया, एजीएम हैफेड़ वरूण कुमार को थाना शहर रेवाड़ी, एसडीओ टीएल कविंद्र यादव को थाना माडल टाउन एरिया तथा

एसडीओ रोहित को थाना जाटूसाना एरिया के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रूट नियुक्त किया है ताकि कांवड़ियों (Kanwariyas) को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े

kawad sec 6 rotated

कांवड मेला 16 को
आदेश के तहत संबंधित एसडीएम अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में ओवरऑल इंचार्ज होंगे। गौरतलब है कि कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए कांवड़ मेला 16 जुलाई तक चलेगा।

कांवड़ियों की सुरक्षा एवं जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जिले मे ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कांवड़ियों (Kanwariyas) की सुरक्षा के लिए सतर्क व सजग है।

 

स्पेशल पीसीआर करेगी गश्त: थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पहलाद सिंह ने बताया कि हाईवे पर कांवडियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पीसीआर तैनात की गई है। इतना ही नहीं कांवडियो के सेवा व सहयोग के लिए हाईवे पर कांवड सेवा शिविर से जुडे लोग भी सहयोग कर रहे है।

 

जय जयकारों के साथ हुई डाक कांवड रवाना

धारूहेड़ा: सावन महीना शुरू होने के साथ ही कावड़ियो का दल हरिद्वार के लिए रवाना हो रहा है। कोई पैदल कांवड़ यात्रा के लिए जा रहे है तो कोई डाक कावड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंच रहें है। इस दौरान गांव असदपुर से मंगलवार रात को कावड़ियों का दल  बम बम भोले के जयकारों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

dak kawad
रेवाड़ी: गांव असदपुर से डाक कांवड को रवान करते मेरी बेटी मेरा अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश राव व संयोजक अधिवक्ता अनिल यादव

डाक कांवड को मेरी बेटी मेरा अभियान के संयोजक अधिवक्ता अनिल यादव व राष्ट्रीय प्रभारी राकेश राव ने रवाना किया। जय जयकारों के साथ कावड़ियों का दल रवाना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि  प्रथम बार गांव से डाक कावड़ियों का दल हरिद्वार के लिए  रात को रवाना हुआ।

 

इससे पहले कावड़ियों ने शिव मंदिर में पुजा अर्चना की। श्रावण मास के शुरू होते ही भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए जल लेने निकले कांवड़िए श्रद्धा के साथण्साथ देशभक्ति के रंग में भी रंगे हुए नजर आए।
धारूहेड़ा: डाक कावड को रवाना करते हुए

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now