रेवाड़ी में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी : हत्या से पहले रेप, प्रेमी ने दोस्त को 2 लाख देकर करवाया था मर्डर

On: July 4, 2023 2:04 PM
Follow Us:

Best24News, Rewari Murder News : बावल के गांव सुलखा में 9 दिसंबर 2022 को हत्या कर फैंकी गई युवती के (murder in Bawal) हत्यारो का खुलासा हो गया है। युवती की प्रेमी ने ही दोस्त को दो लाख रूपए देकर हत्या करवाई थी। सीआइए रेवाड़ी ने प्रेमी व हत्यारे को दबोच लिया है।

क्या था मामला: बावल पुलिस ने हत्या हुआ एक युवती का शव गांव सुलखा के पास झाडियो में बरामद किया था । युवती का चेहरा कुचलने के चलते शव की पहचान नहीं हो पाई थी। इसी के चलते ब्लाईंड मर्डर पुलिस के गले का फास बन गई थी। लेकिन पुलिस से सात महीने में ब्लांईड मर्डर की गुत्थी सुलझा दी है।सावन को पहले दिन मंदिरों में लगे बम-बम भोले के जयघोष

जानिए कैसे हुआ मर्डर
यूपी के ऐटा जिले की युवती पति के साथ धारूहेड़ा में रहती थी। पति से अनबन होने के चलते वह परेशान रहती थी। इसी बीच युवती की मुलाकात बोहडा कलां के रहने वाले दीपक से हुई। दीपक ने उसे कुंवारा बताकर उससे दोस्ती कर ली। इनता ही नहीं वह उसे शारीरिक संबंध भी बनाने लगा।

MURDER 1 1

गभवर्ती होने पर बिगड़ा खेल: महिला के गर्भवती होने पर दीपक व उस युवती के बीच झगडा होने लगा। चूंकी दीपक शादी शुदा था, ऐसे में वह उससे पीछा छुडवाना चाहता था। इसी के चलते दीपक ने एक क्लीनर नरेंद्र को आपबीती बनाई त्था उसका मर्डर करने का नरेंद्र को दो लाख रूपए देने की बात कही।

लालच में आकर कर दिया मर्डर: नरेंद्र ने लालच में आकर दीपक ने यह सोदा तय कर दिया। दीपक ने 8 दिसंबर 2022 को अपनी बाइक पर उसे बैठा दिया तथा नरेंद्र के साथ भेज दिया। उसे युवती ने कहा कि कोर्ट में शादी करेंगे तथा यह युवक हमारा बिचला होगा। युवती उसके बहकावे में आकर उसके साथ चली गई।Haryana News: तालाब में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत

बधराणा ले जाकर की हत्या: नरेंद्र उसे बाइक पर बैठा कर बधराणा की पहाडियो ले गया तथा वहां पर झांडियों उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान नही हो सके इसके लिए पत्थर से उनके मुंह को कुचल दिया। 9 दिसंबर को बावल पुलिस ने हत्या किया शव मिला। लेकिन पहचान नहीं होने के चलते तीन दिन बाद उसका दाहसंस्कार कद दिया गया तथा हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।

लिया गया है रिमांड पर: सीआईए को कुद सुराग लगा तो उसे दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी बात कबूल ली। पुलिस ने दीपक व हत्या करने वाले नरेद्र को काबू कर लिया है। दोनो को रिमांड पर लिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now