Weather Update: अभी से चढ़ने लगा पारा, भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, जानें क्या है IMD का अपडेट

On: April 10, 2023 7:04 AM
Follow Us:

हरियाणा: अप्रैल माह के शुरू होते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। अभी से लोगों को कड़कड़ाती धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर घरों में एसी, कूलर और पंखे भी चलने लगे हैं।Bhiwadi: बाबा मोहन राम के लक्खी मेले मे आए तीन श्रद्धालु बेहोश, तीनो ने खाया था भंडारा

पिछले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वीरवार को जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा था, वहीं शुक्रवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

GARMI

गर्मी के बढे तेवर: बता दे कि शनिवार को भी तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। रविवार को मौसम सुबह से ही गर्म रहा, जिसके चलते शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ी। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16 से होगा मौसम परिवर्तन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक सप्ताह यानी 16-17 अप्रैल तक मौसम परिवर्तन की अभी फिलहाल कोई संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में और ज्यादा वृद्धि दर्ज की जा सकती है। जिसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना करना पड़ सकता है।Bhiwadi: भजनों के साथ निकाली बाबा मोहन राम की परिक्रमा

कृषि विकास अधिकारी का कहना है कि पिछले 72 घंटों में तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक सप्ताह तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। 16 और 17 अप्रैल के बाद तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

भारत मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों में दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक का इजाफा हो सकता हैं 13 अप्रैल को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की अभी कोई संभावना नहीं हैं

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now