हरियाणा: मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अलग-अलग टीमों ने 5 हरियाणा में 70 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापामारी की। टीमोंं के दबीश देने से अफरा तफरी मची हुई है।Haryana News: रेवाडी के बुजुर्ग चांद सिंह ने दौड में क्रेक किया नेशनल रिकोर्ड, 64 की उम्र में 20 जैसी फुर्ती, जानिए उनकी दिनचर्या
बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर लॉरेंस लंबे समय से जेल में बंद है। दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात बदमाश नीरज बवाना से भी पूछताछ की थी। दोनों से हुई पूछताछ के बाद ही NIA की टीमों ने मंगलवार की सुबह अलग-अलग जगह छापामारी की है।
एक साथ 70 स्थानो पर छापे:
हरियाणा में नारनौल में गैंगस्टर चिकू, गुरुग्राम में कौशल चौधरी के अलावा बहादुरगढ़, सोनीपत, सिरसा में NIA की छापामारी चल रही है। हरियाणा के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न जिलों में रेड चल रही है।
हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह NIA ने दो स्थानों पर रेड की। महावीर कॉलोनी में शराब कारोबारी तनु-मनु का घर टीम खंगाल रही है। वहीं सहारनपुर रोड पर भी टीम की कार्रवाई जारी है।
Junaid-Nasir Murder Case: मोनू मानेसर के समर्थन में हिंदू संगठन और मानेसर के लोग उतरे सड़कों पर, CBI जांच की मांग
नारनौल में गैंगस्टर चीकू के घर NIA रेड:रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी दबिश, गांव मोहनपुर में टीम घर खंगाल रही है। नारनौल में NIA ने मंगलवार सुबह गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के ठिकानों पर रेड की। NIA ने गैंगस्टर चीकू के गांव मोहनपुर, सेक्टर-1 में रह रहे रिश्तेदारों में दबीश दी है।
यहां भी रेड जारी: बलकौर गैंगस्टर जग्गा सिंह तख्तमल का साथी है। कुछ दिनों पहले कालांवाली में डबल मर्डर मामले में जग्गा के साथ बलकौर भी पकड़ा गया था।
हरियाणा के सिरसा में NIA ने मंगलवार सुबह कालांवाली, डबवाली और मल्लेकां में 4 जगहों पर रेड की। यह रेड व्यापारी विनोद गर्ग और बलकौर सिंह के ठिकानों पर हुई।

















