Haryana News: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष राठी का बेटा गिरफ्तार, जानिए क्या है आरोप

On: January 21, 2023 10:38 AM
Follow Us:

हरियाणा: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के छोटे बेटे व वार्ड-9 से पार्षद जितेंद्र राठी को एक प्लॉट के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। अक्तूबर 2022 में शहर थाना बहादुरगढ़ में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

बता दे कि हरियाणा के बहादुरगढ़ में पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम राठी के बेटे जगदीश नंबरदार की ने आत्महत्या कर ली थी। जितेंद्र की गिरफ्तारी से नाराज नफे सिंह राठी के समर्थक थाने पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी अलर्ट रहे।

Google करेगा 10 हजार कर्मचारियों की छटनी

यह केस नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी के खिलाफ जमीन के एक विवाद में धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शीला राठी ने संबंधित विवादास्पद जमीन में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी की।

पुलिस ने जांच के दौरान धोखाधड़ी के इस केस में उनके बेटे जितेंद्र राठी को आरोपी बनाया है। शहर थाना की पुलिस जटवाड़ा मोहल्ला स्थित नफे सिंह राठी के घर पहुंची और जितेंद्र राठी को पकड़कर थाने ले आई।

हरियाणा में 9 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारीडीएसपी पवन कुमार ने बताया कि जितेंद्र राठी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अक्तूबर 2022 में शहर थाना बहादुरगढ़ में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी के चलते उसे काबू किया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now