Talak: 11 साल बाद कहा तीन बार तलाक और तोड दिए रिश्ते..

On: February 21, 2022 6:58 AM
Follow Us:

हरियाणा: यमुनानगर जिले में एक नया मामला आया है। पति ने शादी के 11 साल तलाक…तलाक…तलाक (Talak) बोलकर रिश्ते तोड़ दिए । इतना ही विरोध करने बेटी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल (Hospital)  में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने कर दी मां की हत्या, रची झूठी कहानी, जानिए कैसे हुआ खुलासा

पुराना हमीदा निवासी रानी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में आनंद कॉलोनी निवासी वसीम से हुई थी। शादी के बाद उसके पास तीन लड़कियां व एक लड़का है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे पति, सास शाहीदा, देवर इमरान, देवरानी खुर्शीदा व देवर इसरान परेशान करने लगे। छोटी-छोटी बात को लेकर मारपीट की जाने लगी।

नपा चुनाव: बावल में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 16 को

इस बात को लेकर कई बार दोनों पक्षों की बातचीत भी हुई। वहीं दो माह पहले पति वसीम ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। फिर 20 दिन पहले वह अपने ससुराल गई तो वहां पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से बाहर निकाल दिया गया। यहां तक की उसके बच्चों को भी उससे छीन लिया। साथ ही धमकी दी की यदि वह दोबारा घर में वापस लौटी तो उसे जान से मार देंगे। तब से वह पुराना हमीदा में किराये के मकान में रहती है।

दिल्ली- जयपुर हाईवे का जल्द ही होगा कायाकल्प, बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर

शिकायत में बताया गया कि अब वसीम ने उसके मोबाइल पर फोन करके तीन बार तलाक कहकर सारे रिश्ते खत्म कर लिए। आरोप है कि चार दिन पहले उसकी बेटी रजिया रोते हुए उसके पास आई। उसकी हालत बहुत खराब थी। बेटी ने उसे बताया कि पापा ने उसके साथ मारपीट की है। उसने अपनी बेटी को सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका ऑपरेशन करने की बात कही जा रही है।
Rewari Crime: ज्वैलर्स से मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो बदमाश रिमांड पर

वह पति को बार-बार फोन कर रही है, परंतु वह अस्पताल में नहीं आ रहा है। निराश होकर उसने एसपी को शिकायत दी है। एसपी ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। मामले की जांच कर रही हेड कांस्टेबल शिमला रानी का कहना है महिला की शिकायत पर उसके पति और अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट व तलाक देने का केस दर्ज कर लिया गया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now