PM Kusum Yojana : किसानों के लिए खुशखबरी, सोलर पंप पर मिल रहा 75 फीसदी अनुमान

On: November 25, 2023 8:21 AM
Follow Us:

PM Kusum Yojana: हरियाणा: सौर ऊर्जा उपयोग करने वालो के लिए खुशखबरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का उपयोग कर कृषि (Agriculture)  गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों को सौर ऊर्जा पंप पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
प्रसव के दौरान धारूहेडा में नवजात की मौत, बाल बाल बची मां, गृ​ह मंत्री को भेजी शिकायत

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) के कुशल नेतृत्व में एक अहम पहल की है, जो राज्य के किसानों (farmer)  के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। राज्य सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाभियान यानी पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पंप सेट लगवाने पर 75 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है, जिसका किसानों को लाभ लेना चाहिए।
Haryana Crime news: दोषी को 7 साल की सजा: मां की सहेली के साथ घर पर किया था दुष्कर्म

उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को पीएम-कुसुम योजना के तहत सिंचाई कार्य के लिए यह अनूठी पहल की गई है। पानी और बिजली की बचत करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा पारंपरिक ट्यूबवैलों की जगह सोलर पंप सेट और सिंचाई के पुराने पैटर्न की जगह माइक्रो इरीगेशन पर फोक्स किया जा रहा है।
केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने ली रेवाड़ी अधिकारियों की बैठक, जानिए क्या दिए निर्देश

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाभियान यानी पीएम-कुसुम योजना के तहत किसान सिंचाई के लिए 75 फीसदी की छूट पर सोलर पंप ले सकते हैं। किसानों को सोलर पंप की कीमत का सिर्फ 25 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि अब किसानों को खेतों में फसलों की सिंचाई करने के लिए बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और अब खेतों में किसानों की फसलें सौर ऊर्जा चालित पंप से लहलहाएंगी।
केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने ली रेवाड़ी अधिकारियों की बैठक, जानिए क्या दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाने से किसानों का डीजल बचेगा और आय में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार का प्रदेशभर में 50 हजार पंप सेट लगाने का लक्ष्य है। किसानों को लाभांवित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा माइक्रो इरीगेशन पर भी पूरा ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now