बदमाशों के हौसले बुलंद: सरेआम हथियारों से लैस बदमाशो ने किया हमला

On: December 23, 2021 3:39 PM
Follow Us:

रेवाडी: जिले मे बदमाशो का पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। आये दिन बदमाश सरेआम बारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पहले हुई वारदातो के आरोपी जहां पकडे ही नहीं गए है कि वहीं बृहस्पतिवार को बावल रोड स्थित एक वर्कशाप के बाहर हथियारों से लैस बदमाशों से सती कालोनी निवासी एक युवक पर हमला कर दिया। युवक बचने के लिए एक वर्कशाप के अंदर घुस गया। हमलावर भी वर्कशाप के अंदर घुस गए, लेकिन तुरंत ही वापस निकल फरार हो गए। पुलिस ने मौके से डंडे भी बरामद किए है। हमलावरों के पास हथियार भी बताए जा रहे हैं।

Rewari admission 134A : 45 स्कूल संचालको ने किया दाखिला देने से किया इंकार, विभाग ने निदेशालय को भेजी सूची

आठ दस लड़कों के पास थे तेजधार हथियार: शहर के मोहल्ला सती कालोनी निवासी हिमांशु ने बताया कि वह अपनी कार की सर्विस कराने के लिए बावल रोड स्थित एक वर्कशाप में आए थे। वह वर्कशाप के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान आठ-दस लड़के हाथों में डंडे और तेजधार हथियार लेकर वहां पहुंच गए और हिमांशु पर हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए हिमांशु एक वर्कशाप के अंदर घुस गए और शटर बंद करने का प्रयास किया, लेकिन तीन युवक शटर उठा कर अंदर घुस गए। अचानक हुए हमले से मौके पर हड़कंप मच गया।

बदमाशों के हौसले बुलंद: KMP पर ट्रांसपोर्टर से मारपीट कर 45 हजार रूपए छीने

वर्कशाप के अंदर घुसे युवक भी डंडें वहीं छोड़ कर भाग निकले। इसी दौरान किसी ने डायल-112 पर वारदात की सूचना दे दी। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए चुके थे। वारदात के कारण बावल रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हमला करने आए बदमाशों के पास पिस्तौल भी थी। हिमांशु के अनुसार हमला करने वाले युवक मोहल्ला गुर्जरवाड़ा के रहने वाले थे। उन्होंने हमला करने वाले दो युवकों की पहचान भी की है। पुलिस ने मौके से बरामद डंडे अपने कब्जे में लिए है। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rewari crime: रेवाडी में नशे का कारोबार जोरो पर, दो बदमाश चढे हत्थे

नहीं मिली शिकायत: अभी पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हमला करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपितों पर सख्त कार्रवाई होगी। -कबूल सिंह, एसएचओ माडल टाउन थाना।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now