यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारुहेड़ा ने फिर लहराया परचम

On: November 29, 2021 3:09 AM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। बास्केट बॉल का खेल आज के समय में किसी के लिए अपरिचित नहीं है। हर आयु वर्ग में यह खेल बहुत प्रचलित है। गत दिवस हरिसिंह पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में आयोजित ‘ इंटर स्कूल बास्केट बॉल कप-2021’ बालिकाओं की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व रजत पदक हासिल किया। सेमी फाइनल में ऋषि पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी को एक बहुत बड़े अंतराल 0-15 के स्कोर से हराया । टीम में प्राची, ईशा, कशिश, अंशिका, मान्या, पूर्वी, नेहा मेरी, सुहानी, आकृति व रितिका ने भाग लिया। इनके प्रदर्शन को सभी ने बहुत सराहा। वहीं लड़कों की टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रमाणपत्र दिए गए। टीम में सूर्यांश ठाकुर, वंश खंडेलवाल, रोहन सिंह, दीपांशु, नैतिक, विनय कुमार, नैतिक अग्रवाल, अफाक़ अहमद, भानु प्रताप, लवप्रीत सिंह, आशीष सैनी और हर्षित वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम की कोच नीतू चौहान ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करवाई और लगातार अभ्यास करवाया। विद्यालय के चेयरमैन सतबीर यादव ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू दुबे ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now