दिव्यांगों के लिए रेवाडी में कार्यक्रम तीन को

On: November 26, 2021 11:09 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर तीन दिसंबर को सेक्टर तीन स्थित नव प्रेरणा संस्था में कार्यक्रम होगा। इसमें जिले के विभिन्न आयु वर्ग के सभी दिव्यांगों को आमंत्रित किया गया है। प्रिसिपल गायत्री शर्मा ने बताया कि दिव्यांगों को आवश्यकता अनुसार व्हील चेयर, कान की मशीन आदि वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा दिव्यांगता को चुनौती देकर उच्च मुकाम हासिल करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 30 नवंबर तक अपना नाम और विस्तृत रिपोर्ट गणेशीलाल धर्मशाला स्थित नव प्रेरणा संस्था में उपलब्ध कराने का आह्वान किया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now