Loot at Rewari: व्यापारी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर सोने की चैन लूटी

On: November 17, 2021 6:44 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। डेयरी से घर लौट रहे एक व्यापारी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर बदमाशों ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन लूट ली। वारदात देर रात 10 बजे रेवाड़ी शहर के गुर्जरवाड़ा चौक पर हुई। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक बदमाश का नाम भी सामने आ चुका है, जिसकी तलाश में पुलिस रात से ही दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसा मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी प्रदीप ने की शहर में ही दूध की डेयरी है। मंगलवार की रात 10 बजे वह डेयरी से अपने घर लौट रहे थे। तभी गुर्जरवाड़ा चौक पर पहुंचते ही वहां पहले से बाइक पर खड़े मोहल्ला गुर्जरवाड़ा के ही बदमाश राजेश उर्फ भायड़ा व एक अन्य बदमाश ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बदमाश राजेश ने पिस्टल निकालकर प्रदीप की कनपटी पर लगा दी और गले से सोने की चेन छीन तोड़कर फरार हो गए। प्रदीप ने बताया कि लूटी हुई चैन की कीमत 2 लाख रुपए है। वारदात के बाद घबराया प्रदीप सीधे घर पहुंचा और फिर अपने परिजनों के साथ बदमाश राजेश के पिता के पास भी शिकायत करने के लिए गया। बाद में सिटी थाना के अंर्तगत आने वाली भाड़ावास गेट चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने राजेश भायड़ा व उसके साथी बदमाश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों ही गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now