धारूहेड़ा। इस बार 23 सितंबर 2026 को दिल्ली रोड, हांसी पर स्थित नवनिर्मित शहीद राव तुलाराम चौक पर उनकी विशाल प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। यह दक्षिणी हरियाणा (अहिरवाल) के बाहर पहली बार उनका इतना बड़ा शहीदी दिवस व प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को लेकर यानि अहीरवाल के बाहर हो रहे कार्यक्र्म ने राजनीति ने हलचल मचा दी है।
धारूहेड़ा से जाएगे कार्यकर्ता: धारूहेड़ा में इस बार नपा चेयरमैन राव साहब के आशीर्वाद से बनाया गया है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बुधवार को हांसी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर धारूहेड़ा से बडी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल होंगें। रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को सुबह 6 बजे धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा के कार्यालय पर एकत्रित होने के लिए कहा गया है।

मूर्ति का होगा अनावरण: बता दें हांसी में 23 सितंबर को राव तुलाराम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर कंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व विधायक हांसी से विनोद भयाना मौजूद रहेगे।
अमर स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमाएं हरियाणा और दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों पर स्थापित हैं। 23 सितंबर 2026 को हांसी में उनकी एक नई विशाल प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है।
जानिए कहां कहां है राव तुलाराम की प्रतिमाएं
बता दे कि रेवाड़ी शहर के मुख्य राव तुलाराम चौक पर उनकी प्रतिमा और एक सुंदर पार्क बनाया गया है। झज्जर के राव तुलाराम चौक पर उनकी घोड़े पर सवार (अश्वारोहण) प्रतिमा स्थापित है, जिसे उड़ीसा के प्रसिद्ध कलाकार द्वारा तैयार किया गया था। महेंद्रगढ़ जिले में भी राव तुलाराम चौक पर उनकी प्रतिमा है, जहां प्रमुख नेता और गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। नई दिल्ली में राव तुलाराम की अश्वारोहण प्रतिमा वर्ष 1998 में स्थापित की गई थी।
राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत: अमर शहीद राव तुलाराम का शहीदी दिवस इस बार केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं रहेगा। 23 सितंबर यानी बुधवार को नव गठित जिले हांसी में होने वाला आयोजन केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है।
राव इंद्रजीत लंबे समय से 23 सितंबर को राव तुलाराम के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। अब तक इन आयोजनों का केंद्र दक्षिणी हरियाणा और अहीरवाल रहा है। 2021 में झज्जर के खेड़ा-पाटौदा में भी राव इंद्रजीत की मौजूदगी में प्रदेश स्तरीय शहीदी दिवस समारोह हुआ था। ऐसे में इस बार हांसी को आयोजन स्थल बनाना सामान्य स्थान परिवर्तन से आगे का राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।
पहली बार दक्षिणी हरियाणा से बाहर राव तुलाराम का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। हांसी के दिल्ली रोड टी-प्वाइंट पर नवनिर्मित शहीद राव तुलाराम चौक का लोकार्पण और उनकी विशाल प्रतिमा का अनावरण होगा। कार्यक्रम में राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि और उनकी बेटी हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव विशिष्ट अतिथि होंगी।












