धारूहेड़ा: सड़क सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम व नियंत्रित करने के उद्देश्य से धारूहेड़ा साबी नदी पुल (निकट गांव मसानी) के पास एक नए ट्रैफिक पुलिस बूथ का डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने रिबन काटकर किया।

डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने कहा कि एनएच 48 साबी नदी पुल के पास यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है। इस नए ट्रैफिक बूथ के स्थापित होने से न केवल यातायात सुचारू रूप से संचालित होगा, बल्कि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। बूथ बनवाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
ट्रैफिक इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार ने आश्वस्त किया कि इस बूथ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती से क्षेत्र में ओवरस्पीडिंग, गलत लेन ड्राइविंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस मोके पर डूंगरवास के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हरि प्रकाश, संदीप यादव, सुनील यादव, विनोद्र कुमार, अशोक सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।














