अलवर / राजस्थान (Best24News): राजस्थान के अलवर स्थित विजय नगर ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान देश केकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर सरस डेयरी के अत्याधुनिक नवीन प्लांट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय’ (Medical College) का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने अलवर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनओं से रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण को नई दिशा मिलेगी । विकास परियोजनाओं के शुरू होने से अलवर व आसपास के क्षेत्रों में पशुपालकों को दूध के बेहतर दाम मिलेंगे और डेयरी उद्योग सुदृढ़ होगा। नए मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से आमजन को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के मजबूत होने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता का आर्थिक सशक्तीकरण होगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

ये रहे मौजूद: बता दे कि विजय नगर ग्राउंड में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित केंद्र व राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।













