धारूहेड़ा में गोतस्करों का आंतक, चलती पिकअप से फैंके दो गोवंश

On: August 23, 2026 7:55 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में गोतस्करों का आंतक, चलती पिकअप से फैंके दो गोवंश

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में गोतस्करों को आंतक नही थम रहा है। आये दिन हरियाणा से बडी संख्या में गोवंशो को वध के लिए मेवात में ले जाते है। एक बार फिर गांव नंदरामपुर बास में शुक्रवार रात को कथित गोतस्करों की क्रूरता का मामला सामने आया। गोतस्करो ने तेज रफ्तार से जा रही एक पिकअप से दो गोवंश को सड़क पर फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शनिवार को ग्रामीणों ने दोनों को दफना दिया है।
शनिवार को ग्रामीणों ने दोनों को दफना दिया है।

सरपंच प्रतिनिधि गौरव मीणा व सुरेश ने बताया कि रात को रोजाना गोतस्कर पिकउप में गोवंश ले जाते है। शुक्रवार रात को गोतस्कर पिकअप से नंदरामपुर बास गांव से होते हुए जा रहे थे। आंशका है गोतस्करों का किसी ने पीछा किया हो। इसी के चलते रात को पीछा किए जाने के दौरान आरोपियों ने दोनों गोवंश को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए क्षेत्र में गोतस्करी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शनिवार को ग्रामीणों ने दोनों को दफना दिया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर