Rewari News: बावल में भयंकर ओलावृष्टि, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

On: March 31, 2026 5:00 PM
Follow Us:
बावल में भयंकर ओलावृष्टि, किसानों की मेहनत पर फिर पानी

Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली और तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ ही देर में हालात ऐसे बने कि खेतों और गांवों में जमीन सफेद नजर आने लगी। इस बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।Rewari NewsHaryana ka Mausam: तूफानी बारिश ने बढ़ाई परेशानी, रेवाड़ी , हिसार सहित इन जिलों में हुई ओलावृष्टि

कटी फसल हुई बबार्द: किसानो ने बताया कि अधिकाशं किसानो ने दो दिन पहले ही फसल की कटाई थी। गेहूं की खड़ी फसल और सरसों की कटी हुई फसल, जिसे खेतों में इकट्ठा कर रखा गया था, उसे भारी नुकसान हो गया है। जहां पहले ही फसल इस बार कम थी वही ओलावृष्टि से किसानो के सपने उजड गए है।Rewari News

मुआवजा की मांग: क्षेत्र के महंत कमल सागर महाराज, धमेद्र, सुरेश कुमार, महेंद्र सिंह, सरपंच लाल सिंह, सुनीता और हरदेव, करण सिंह व विनोद कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है, जिससे आर्थिक नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।Haryana News: 590 करोड़ के बैंक घोटाले की जांच करेगी CBI , अफसरों पर गिरेगी गाज ?

जानिए कहां ज्यादा नुकसान’ बता दे बावल में रेवाड़ी के अन्य गांवों में ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। कुछ दिन पहले भी इन गांवों में फसलो को काफी नुकसान हुआ था। वहीं मंगलवार को एक बार फिर तेज अंंधड के बाद ओलावृ​ष्टि हुई है। गांव टांकडी में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां ओलों की मोटी परत बिछ गई।

इतना ही बावल के गांव राजगढ़, सावन, मोहम्मदपुर, आसरा का माजरा, सुलखा, कमालपुर मुंडन वास और बावल सहित आसपास के कई गांवों में भी ओलावृष्टि हुई है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now