Rewari News: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में उपखजाना कार्यालय को मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। करीब एक साल पहले सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद भी स्टाफ की नियुक्ति न होने के कारण यह कार्यालय केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है। इसको लेकर नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने महानिदेशक को पत्र लिखकर जल्द से जल्द स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है, ताकि यहां के लोगों को राहत मिल सके।Haryana News
24 जनवरी 2025 को मिली थी मंजूरी: बता दे कि कई सालों से बार बार मांग किए जाने पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव के प्रयास से धारूहेड़ा में उपखजाना कार्यालय खोलने की मंजूरी 24 जनवरी 2026 को मिली थी। इसके बाद रेवाड़ी के खजाना अधिकारी द्वारा कस्बे में एसबीआई बैंक में खाता भी खुलवा दिया गया और उपतहसील कार्यालय के लिए दो कमरों में कंप्यूटर सहित आवश्यक व्यवस्था भी कर दी गई।Haryana News
इसके बावजूद अब तक यहां के लिए कोई पद स्वीकृत नहीं किए गए हैं, जिसके कारण कार्यालय का कामकाज शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां की आबादी लगभग एक लाख के करीब पहुंच चुकी है। राजस्व के लिहाज से भी यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से करीब 80 करोड़ रुपये के आसपास राजस्व जाता है।
ख्जाने के अभाव में रेवाड़ी की दोड लगानी पडती है। अगर उपखजाना कार्यालय शुरू हो जाए तो उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी और सरकारी कामकाज भी तेजी से निपट सकेंगे।
कंवर सिंह चेयरमैन धारूहेड़ा

















